CG News: ऐसे गुरूजी को कैसे पैर छूकर नमस्ते करें बच्चे! पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG News: राजनांदगांव. 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया गया. लेकिन इसी वक्त छत्तीसगढ़ के संस्कारधानी यानी राजनांदगांव में पुलिस ने एक गुरूजी को गिरफ्तार किया.
Crime News Breaking - Webp

क्राइम न्यूज

इनपुटः मनोज सिंह.

CG News: राजनांदगांव. 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया गया. लेकिन इसी वक्त छत्तीसगढ़ के संस्कारधानी यानी राजनांदगांव में पुलिस ने एक गुरूजी को गिरफ्तार किया. दरअसल राजनांदगांव जिले के गैंडाटोला क्षेत्र से शिक्षक पद की गरिमा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक तिलक यदु को पुलिस ने 17 वर्षीय छात्रा से कथित छेड़खानी और छात्राओं को परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले में एक अन्य आरोपी रमीज कुरैशी, पूर्व सरपंच के बेटे, की तलाश जारी है.

पुलिस के मुताबिक, ग्राम तेलगांव निवासी आरोपी शिक्षक पर छात्राओं के साथ लंबे समय से अनुचित व्यवहार करने के आरोप हैं. 17 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में नौवीं कक्षा में फेल होने की बात कहकर उसे पास कराने का लालच दिया गया. आरोप है कि आरोपी ने अन्य छात्राओं से पास कराने के नाम पर दो-दो हजार रुपये लिए और पीड़िता से भी अनुचित संबंध बनाने पर बिना पैसे पास कराने की बात कही.

चार दिन तक नहीं हुई एफआईआर, दबाव बनाने का आरोप

पीड़िता ने करीब चार दिन पहले गैंडाटोला थाने में शिकायत दी थी. आरोप है कि शिकायत के बाद उस पर सामाजिक और पारिवारिक दबाव बनाकर मामला वापस लेने का प्रयास किया गया. इस दौरान स्थानीय स्तर पर दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई हैं.
इसके बाद पीड़िता के समर्थन में महिलाएं जिला मुख्यालय पहुंचीं और एसपी कीर्तन राठौर को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद बीएनएस (BNS), पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया. इसके बाद आरोपी शिक्षक तिलक यदु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, मामले में सह-आरोपी रमीज कुरैशी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

फरार आरोपी

ज़रूर पढ़ें