Vistaar NEWS

Chhattisgarh News: श्री रामकृष्ण हॉस्पिटल के संचालक ने नर्स के साथ किया गंदा काम, FIR

Crime News Breaking - Webp

क्राइम न्यूज

Chhattisgarh News: एक निजी अस्पताल के संचालक पर नर्स ने शादी का झांसा देखकर पिछले लगभग 4 साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़ित नर्स की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. अस्पताल संचालक आरोपी फरार बताया जा रहा है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छुरिया स्थित श्री रामकृष्ण हॉस्पिटल में कार्यरत एक नर्स ने अस्पताल के डायरेक्टर पर आरोप लगाया है कि वह उससे शादी करने का झांसा देकर पिछले लगभग 4 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है. पीड़ित नर्स के अनुसार जब उसने अस्पताल संचालक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने विवाह करने से इनकार कर दिया.

पीड़ित नर्स ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है. छुरिया थाना प्रभारी अनुराग सोनवानी के मुताबिक नर्स की शिकायत पर अस्पताल के संचालक डायरेक्टर आरोपी मिथिलेश पिता प्रहलाद साहू निवासी सीताबर्डी थाना छुरिया के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार एफआईआर दर्ज होने के बाद से अस्पताल का संचालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है.

डिप्टी सीएम और पूर्व सीएम आमने-सामने


ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG News: पहली पोस्‍ट‍िंग को 2 साल भी पूरे नहीं हुए कि हो गया तबादला, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, जानें क्या है मामला

Exit mobile version