Vistaar NEWS

CG News: दिल्ली में बहुमंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, बेमेतरा के कॉलेज छात्र की मौत

Yuvraj Soni

घायल युवक युवराज सोनी

Satya Niketan Building Collapse: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. खबरों के अनुसार, इस हादसे की चपेट में कई लोग आए हैं. इसी बीच हादसे से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के छात्र युवराज सोनी की मौत हो गई है. युवराज के पिता का नाम कन्हैया सोनी है. जानकारी के अनुसार, छात्र सोनी दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था.

मलबे की चपेट में आया छत्तीसगढ़ का छात्र

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में कल 6 सितंबर को एक इमारत अचानक ढह गई. इस हादसे की चपेट में कई लोग आ गए. खबरों के अनुसार, मलबे के नीचे कई लोग दब गए थे और इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे का शिकार छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले का रहने वाला युवराज सोनी नामक एक कॉलेज छात्र भी हो गया. जानकारी के अनुसार, युवराज गंभीर रूप से घायल था जिसकी सोमवार को मौत हो गई.

गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती

युवराज सोनी को दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन भी पहुंच चुके थे. बता दें कि युवराज सोनी पढ़ाई के लिए दिल्ली आया हुआ था और वह यहां के मोतीलाल नेहरू कॉलेज का छात्र था. इमारत अचानक ढहने से युवराज मलबे की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.

ये भी पढ़ें-CG News: ई-चालान पेंडिंग तो रुक सकते हैं परमिट और लाइसेंस का काम, 12 सितंबर को लोक अदालत में होगा निपटारा

कई लोग हादसे में घायल

इस हादसे में युवराज के अलावा कई और लोग भी इस इमारत की चपट में आए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं जिन 7 लोगों की मौत हुई है, उनके परिवारों में शोक की लहर है. .

Exit mobile version