CG News: ई-चालान पेंडिंग तो रुक सकते है परमिट और लाइसेंस का काम, 12 सितंबर को लोक अदालत में होगा निपटारा
CG News: वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है. ई-चालान का भुगतान लंबित रहने पर अब आरसी, फिटनेस, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कई काम प्रभावित हो सकते हैं.
जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर
CG News: छत्तीसगढ़ में वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है. ई-चालान का भुगतान लंबित रहने पर अब आरसी, फिटनेस, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कई काम प्रभावित हो सकते हैं. राजधानी में पुराने और नए मामलों को मिलाकर सवा लाख से अधिक ई-चालान लंबित बताए जा रहे हैं. इनमें करीब 96,800 चालान ऐसे हैं, जो कोर्ट में लंबित हैं.
12 सितंबर को होगी लोक अदालत
लंबित चालानों के निपटारे के लिए 12 सितंबर को लोक अदालत आयोजित की जाएगी. वाहन चालक यहां अपने लंबित चालानों का निपटारा करा सकेंगे. इसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक लोगों को गुरुवार तक पंजीयन कराना होगा.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…