विस्तार न्यूज की खबर का असर, प्राइवेट स्कूल की महंगी किताबों को लेकर शिक्षा मंत्री का एक्शन, कलेक्टरों को दिए कार्रवाई के निर्देश
विस्तार न्यूज की खबर का असर
CG News: छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी सामने आई, जहां बाजार में सस्ती किताबें उपलब्ध होने के बावजूद स्कूलों द्वारा तय दुकानों से ही महंगे दामों पर खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है. जिसकी खबर विस्तार न्यूज के प्राइम टाइम शो ‘सीधे मुद्दे की बात’ में प्रमुखता से दिखाई गई. इसके बाद खबर का बड़ा असर हुआ है. जहां शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टरों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
प्राइवेट स्कूल की महंगी किताबें, विस्तार न्यूज ने किया खुसाला
विस्तार न्यूज ने इस कालाबजारी का खुलासा किया था. जहां विस्तार न्यूज के संवाददाता रोहित मिश्रा ने रायपुर के स्कूलों और स्टेशनरी दुकानों में घूम-घूम कर रिपोर्ट तैयार की. कई स्कूलों ने इससे बात करने से कतराया तो कई स्टेशनरी वालों ने संवाददाता को एनसीईआरटी की बुक दिखाने लगे, लेकिन एक स्टेशनरी संचालक से काफी देर बात करने के बाद उसने रजामंदी दिखाई जिसके बाद हमारे सहयोगी ने उनसे कक्षा तीन के प्राइवेट पब्लिकेशन की बुक और कक्षा 6 के एनसीईआरटी की बुक ली जो कि भारत माता स्कूल में पढ़ाई जा रही थी.
इसका अंतर सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी क्योंकि जो बुक एनसीईआरटी कक्षा 6 के लिए दे रहा है उसकी कीमत मात्र 65 रुपए है वही कक्षा तीन के प्राइवेट पब्लिकेशन की बुक की कीमत ₹450 से ज्यादा की है.
ये भी पढ़ें- CG News: पत्नी रोज पीटती थी…अलग कमरे में जाने लगा नाराज पति तो वाइफ ने फोड़ दिया सिर, केस दर्ज
शिक्षा मंत्री ने कलेक्टरों को दिए कार्रवाई के निर्देश
वहीं इस मामले को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को निर्देश जारी किए हैं. अब निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ एक्शन होगा. जिससे तय कीमत से ज्यादा पर किताबें नहीं बेच सकेंगे. वहीं NCERT की जगह अन्य किताबें बेचने पर भी सख्ती होगी. इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.