Vistaar NEWS

CG News: पहले शीला की जवानी, फिर माफी… ‘छपरी युवक’ का Video Viral

इनपुटः अश्वनी मालाकार

रायगढ़ के धरमजयगढ़ क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व स्कूल से घर जा रही छात्राओं के सामने एक युवक द्वारा अश्लील गाना गाते हुए वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करने का मामला सामने आया था. धरमजयगढ़ पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर वीडियो बनाने वाले युवक जयदेव मंडल (25 वर्ष), पिता समरेत मंडल, निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी को बुलाकर वीडियो के संबंध में पूछताछ की. पूछताछ में युवक ने अपने मोबाइल से उक्त वीडियो बनाना स्वीकार किया. एसडीओपी सिद्दांत तिवारी ने युवक को सोशल मीडिया के जिम्मेदाराना उपयोग की समझाइश देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं छात्राओं को असहज करने वाले अशोभनीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना उचित नहीं है. पुलिस की समझाइश पर युवक ने अपने कृत्य पर माफी मांगी और भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं करना बताया.

देखें ये पूरा Video

Exit mobile version