CG News: रायपुर में मॉल पार्किंग पर उपभोक्ता फोरम सख्त, फोरम की रोक के बाद भी माॅल्स में हो रही अवैध वसूली
सांकेतिक तस्वीर
CG News: रायपुर में मॉल्स की पार्किंग को लेकर एक अहम फैसला सामने आया है, जिसमें जिला उपभोक्ता फोरम ने स्पष्ट किया है कि मॉल परिसर में पार्किंग सुविधा आम जनता के लिए जरूरी सेवा है और इसके लिए अलग से पैसे लेना नियमों के खिलाफ है. इसके बावजूद शहर के कई मॉल्स में 10 से 30 रुपए तक की वसूली अब भी जारी है.
फोरम का सख्त रुख और मुआवजा आदेश
एक मामले की सुनवाई के दौरान फोरम ने मॉल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए पार्किंग पूरी तरह मुफ्त करने के निर्देश दिए. साथ ही शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपए का मुआवजा और 5 हजार रुपए कानूनी खर्च के रूप में देने का आदेश भी जारी किया गया.
नियमों के खिलाफ बताया पार्किंग शुल्क
फोरम ने अपने फैसले में कहा कि किसी भी व्यावसायिक भवन को अनुमति इस शर्त पर दी जाती है कि वहां पार्किंग की सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध होगी. ऐसे में मॉल संचालकों द्वारा पार्किंग शुल्क वसूलना नियमों का उल्लंघन है. फोरम ने यह भी माना कि मॉल मालिक पहले से ही दुकानों के किराए और अन्य स्रोतों से कमाई करते हैं, इसलिए ग्राहकों से अलग से पार्किंग शुल्क लेना अनुचित व्यापार व्यवहार की श्रेणी में आता है.
जमीनी स्तर पर नहीं दिखा असर
हालांकि, आदेश जारी होने के बाद भी जमीनी हकीकत में कोई खास बदलाव नजर नहीं आया है. शहर के अलग-अलग मॉल्स में अब भी पार्किंग के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि आखिर इस आदेश का पालन कब तक सुनिश्चित किया जाएगा.
जांच में सामने आई वसूली की हकीकत
जांच के दौरान कई मॉल्स में एंट्री के समय पर्ची दी जाती है और बाहर निकलते वक्त कर्मचारियों द्वारा शुल्क लिया जाता है. सिटी सेंटर, देवेंद्र नगर में पर्ची के नाम पर 20 रुपए वसूले गए, जबकि 36 मॉल, तेलीबांधा में भी आने-जाने वालों से शुल्क लिया जा रहा है. कुछ जगहों पर कर्मचारियों ने साफ कहा कि बिना पर्ची के अंदर प्रवेश संभव नहीं है.
जांच के दौरान कई मॉल्स में एंट्री के समय पर्ची दी जाती है और बाहर निकलते समय कर्मचारियों को शुल्क लिया जाता है. सिट सेंटर, देवेंद्र नगर में पर्ची के नाम पर 20 रुपये वसूले गए है, जबकि 36 मॉल, तेलीबांधा में भी आने-जाने वालों से शुल्क लिया जा रहा है. कुछ जगहों पर कर्मचारियों ने साफ कहा है कि बिना पर्ची के अंदर प्रवेश संभव नहीं होगा.