CG News: कौन हैं किरण सिंहदेव? जिनपर दूसरी बार BJP ने जताया भरोसा और सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
CG News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने किरण सिंहदेव को दूसरी बार पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. प्रदेश चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने इसका ऐलान किया. इस मौके पर सीएम विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद रहे. किरण सिंहदेव वर्तमान में जगदलपुर से विधायक है.
दूसरी बार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने किरण सिंहदेव
बीजेपी ने किरण सिंहदेव को दूसरी बार पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ये ऐलान किया गया. इस दौरान भाजपा में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े , भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा सहित सरकार के सभी मंत्री मौजूद रहे.
कौन है किरण सिंहदेव?
किरण सिंहदेव बस्तर जिले के जगदलपुर के रहने वाले है, उनकी शुरुआत छात्र राजनीति से हुई थी. वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं. इसके साथ ही वे जगदलपुर के महापौर भी रह चुके हैं. वहीं किरण सिंह देव जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में जगदलपुर से टिकट दिया था, और उन्होंने कांग्रेस पार्टी के जतिन जैसवाल को हराकर जीत दर्ज की थी.
ये भी पढ़ें- Narayanpur में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, BSF के दो जवान घायल
ऐसा रहा राजनीतिक सफर
1998 : किरण सिंह देव को भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा, भाजयुमो बस्तर का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया.
2002 : इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष बने.
2005 : उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश मंत्री बनाया गया.
2009 : वे छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य बने.
2009 : किरण सिंह देव ने चुनावी राजनीति में कदम रखा और जगदलपुर के महापौर चुने गए.
2015 : उन्हें छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश मंत्री बनाया गया. वे इस पद पर 2018 तक रहे.
2018 : उन्हें छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया. वे इस पद पर 2022 तक रहे.
2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बस्तर जिले के जगदलपुर क्षेत्र से बतौर भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने.
2023 : किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
पेश से वकील हैं किरण सिंहदेव
बता दें कि किरण सिंहदेव जमींदार परिवार से तालुकात रखते हैं. वह पेशे से अधिवक्ता भी हैं. उन्होंने 1985 में बीएससी की डिग्री के लेने के बाद 1989 में एलएलबी किया और फिर वकालत शुरू की. किरण सिंहदेव खेती-किसानी भी करते हैं. वहीं, उनकी पत्नी रीना सिंह देव शासकीय शिक्षिका है. किरण सिंहदेव की छवि साफ-सुथरी है. उनपर किसी भी तरह का कोई अपराधिक मामला नहीं है.