CG News: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के भाइयों ने की ईडी अफसरों के साथ बदसलूकी, डिप्‍टी डायरेक्टर को मारा धक्का

CG News: सत्यनारायण गांधी और जय प्रकाश गांधी ने ईडी की टीम को कार्रवाई करने से रोका है. इसके साथ ही ईडी के डिप्‍टी डायरेक्टर नीरज कुमार सिंह को धक्का भी दिया गया है.
ED Office, Raipur

ईडी ऑफिस रायपुर

CG News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में ईडी ने कल जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर छापा मारा था. ईडी रेड के दौरान गोपाल गांधी के भाइयों ने ईडी अफसरों के साथ बदसलूकी की है. जानकारी के अनुसार, सत्यनारायण गांधी और जय प्रकाश गांधी ने ईडी की टीम को कार्रवाई करने से रोका है. इसके साथ ही ईडी के डिप्‍टी डायरेक्टर नीरज कुमार सिंह को धक्का भी दिया गया है.

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने ईडी अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्र व्‍यवहार किया है. टीम ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

कल गोपाल गांधी के ठिकानों पर दी थी दबिश

अभनपुर थाना प्रभारी (TI) ने पूरे मामले पर कहा कि ईडी अधिकारियों के साथ अभद्र व्‍यवहार के मामले में जयप्रकाश गांधी और सत्यनारायण गांधी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. मामले में जमानती धाराएं है, उन्‍हें नोटिस देकर बुधवार को थाने बुलाया जाएगा. आपको बता दें कि भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में ईडी की टीम ने गोपाल गांधी के ऑफिस, घर समेत कई ठिकानों पर दबिश दी थी.

भारतमाला परियोजना घोटाला मामला

भारतमाला परियोजना के तहत जमीन अधिग्रहण और भारी मुआवजे को लेकर राज्य में बड़ा घोटाला सामने आया था. इस घोटाले के अंतर्गत सरकारी अधिकारियों, भू-माफियाओं और कई दलालों की मिलीभगत से करोड़ो रुपये का घोटाला किया गया था. इस घोटाले में प्रर्वतन निदेशालय और आर्थिक अपराध अनवेषण ने मामले की जांच की और कई बड़े खुलासे इसमें हुए. रायपुर-विशाखापटनम इकोनाॅमिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान करीब 500 करोड़ से ज्यादा का गबन किया गया था.

ये भी पढे़ं- CG News: भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर मारा छापा

ज़रूर पढ़ें