Mahtari Vandan 28th Installment Update: आपके खाते में महतारी वंदन योजना के पैसे आए या नहीं, ऐसे करें चेक

Check Payment Status Online: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए जरूरी खबर है. इस योजना की 28वीं किस्त जून में कब तक जारी होगी. पैसे आए या नहीं ये कैसे चेक करें. आइए इस खबर में जानते हैं.
Mahtari Vandan 28th Installment Update

महतारी वंदन योजना

Check Payment Status Online: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए जरूरी खबर है. इस योजना की 28वीं किस्त जून में कब तक जारी होगी. पैसे आए या नहीं ये कैसे चेक करें. आइए इस खबर में जानते हैं.

महतारी वंदन योजना के पैसे कैसे करें चेक?

जब महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होने पर महिलाओं के बैंक खाते में पैसे पहुंचते हैं, तो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आता है. वहीं, अगर आपके पास पैसे आने का मैसेज नहीं आया है तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

  • सबसे पहले महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं.
  • इसमें आपको ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ के टैब पर क्लिक करना होगा.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर अपने अकाउंट की जानकारी चेक कर सकते हैं.
  • इसके अलावा लाभार्थी महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप पर भी जाकर राशि चेक कर सकते हैं.

E-KYC नहीं तो अटक जाएगा पैसा

जानकारी के मुताबिक, 28वीं किस्त प्राप्त करने से पहले सभी 68 लाख 48 हजार पंजीकृत महिलाओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है. अगर लाभार्थी अपना आधार और बायोमेट्रिक विवरण जमा नहीं करते हैं, तो उनके खातों में पैसे आना बंद हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Mahtari Vandan Yojana Latest Update: खुशखबरी! इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त, जानें कैसे चेक करें स्टेटस

अब तक 27वीं किस्त हो चुकी है जारी

अब तक छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी की है. बता दें कि 7 मई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रवास के दौरान राजनांदगांव से महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी की थी. प्रदेश की 68 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 642 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया. सुशासन सरकार में महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे रही हैं, बल्कि स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं.

ज़रूर पढ़ें