CG News: MMS मामले में थाने पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव, बोले- वीडियो से भ्रम फैलाया, निष्‍पक्ष जांच हो

CG News: विधायक देवेंद्र यादव एक बार फिर कथित एमएमएस कांड को लेकर सुर्खियों में हैं. भिलाई नगर पुलिस द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद वे थाने पहुंचे, जहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक पुलिस अधिकारियों से चर्चा की
MLA Devendra Yadav

विधायक देवेंद्र यादव

CG News: भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव एक बार फिर कथित एमएमएस कांड को लेकर सुर्खियों में हैं. भिलाई नगर पुलिस द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद वे थाने पहुंचे, जहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक पुलिस अधिकारियों से चर्चा की. यह मामला साल 2023 का है, जब एक कथित एमएमएस वायरल हुआ था और इसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर काफी विवाद हुआ था. उस समय विधायक ने इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया था और खुद ही एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी.

थाने पहुंचकर की दोबारा जांच की मांग

हालांकि, प्रारंभिक जांच से असंतुष्ट रहते हुए अब उन्होंने आज फिर से थाने पहुंचकर इस पूरे मामले की गहराई से दोबारा जांच कराने की मांग उठाई है. उनका कहना है कि अब तक जांच पूरी नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है और सच्चाई सामने लाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि यदि यह किसी साजिश का हिस्सा है, तो इसमें शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. इस दौरान विधायक ने राज्य और केंद्र की डबल इंजन सरकार पर भी निशाना साधा और जांच में देरी को लेकर सवाल उठाए.

थाने पहुंचने से पहले विधायक देवेंद्र यादव ने मीडिया से बात की. उन्‍होंने कहा कि हमने एफआईआर की थी, जो लगभग 3 साल पहले एक कथित वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो के बीच भ्रम फैलाया गया था. इसकी जांच अभी तक पूरी नही हुई है. इस मामले में मुझे एक नोटिस भी आया था. उसी सिलसिले में मैं यहां पहुंचा हूं.

5 साल की मासूम के साथ दुष्‍कर्म पर जताया दुख

साथ ही दुर्ग जिले में 5 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले पर गहरा दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद शर्मनाक हैं और दोषियों को उम्रभर जेल में रहना चाहिए. वहीं बंगाल और असम के चुनावों को लेकर भी उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की स्थिति कमजोर है, जबकि असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान उनकी घबराहट को दर्शाते हैं.

विधानसभा चुनाव से पहले वायरल हुआ था वीडियो

विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि करीब 3 साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में एक उनके जैसा दिखने वाला व्‍यक्ति एक महिला के साथ आपत्त‍िजनक स्थिति में नजर आ रहा था. उस समय उन्‍होंने मॉफ्ड वीडियो बताया था और भिलाई नगर थाने में इसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

ये भी पढे़ं- “I am waiting bro”, रीलबाज पुलिसकर्मी ने लोगों के कमेंट्स का दिया जवाब, SSP की सख्ती का कोई असर नहीं

ज़रूर पढ़ें