CG News: विधायक रामकुमार टोप्पो ने कर्मचारियों से की हड़ताल खत्म करने की अपील, बोले- मैं पुलिस जांच में पूरा साथ दूंगा

CG News: व‍ीडियो में विधायक टोप्‍पो अधिकारी और कर्मचारियों से हड़ताल समाप्‍त करने और वापस लौटने की अपील कर रहे हैं.
MLA Ramkumar Toppo

विधायक रामकुमार टोप्पो

CG News: छत्तीसगढ़ की राजनीति में सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्‍पो का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इसी बीच विधायक का एक वीडियो सामने आया है. इस व‍ीडियो में विधायक टोप्‍पो अधिकारी और कर्मचारियों से हड़ताल समाप्‍त करने और वापस लौटने की अपील कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि मैं पुलिस जांच में पूरा साथ दूंगा, आप लोग हड़ताल खत्म करके काम पर लौट जाएं.

बता दें कि कल विधायक राम कुमार टोप्‍पो सरेंडर करने के लिए अपने दफ्तर से निकले थे, लेकिन उनके समर्थकों ने उन्‍हें आधे रास्‍ते में ही रोक लिया था. इस दौरान उन्‍हाेंने अपने समर्थकों का धन्‍यवाद किया. समर्थकों ने ने कल आत्मसमर्पण करने से रास्‍ते में रोका था.

क्या है पूरा मामला

विधायक राम कुमार टोप्‍पो के खिलाफ नायब तहसीलदार के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद राजस्‍व विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए और उन्‍होंने विधायक की गिरफ्तारी की मांग की.

बताया जा रहा है कि एसडीएम ने नायब तहसीलदार को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके समर्थकों ने उनकाे वहां से दूर हटा दिया. बाद में नायब तहसीलदार और एसडीएम उसी हालत में कलेक्‍टर अजीत बंसत से मिलने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद तहसीलदार के आवेदन पर पुलिस में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

राजस्‍व विभाग ने की हड़ताल

इसके बाद भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरगुजा राजस्व कर्मचारी-अधिकारी संघ अब लामबंद हो रहा है. संघ ने चेतावनी दी थी कि 24 घंटे में अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेश भर में राजस्व कर्मचारी-अधिकारी काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे.

ये भी पढे़ं- CG News: BJP विधायक रामकुमार टोप्पो करेंगे सरेंडर, नायब तहसीलदार से मारपीट के आरोप में दर्ज हुआ था केस

ज़रूर पढ़ें