CG News: बिलासपुर में बाइक पर घुमाने के बहाने 10 साल की बच्ची से रेप, ड्रोन की मदद से पकड़ाया आरोपी

CG News: पुलिस ने कड़ी मशक्कत और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आरोपी को सक्तीबहरा के घने जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है.
Arrested Accused

गिरफ्तार आरोपी

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेलगहना चौकी क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने कड़ी मशक्कत और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आरोपी को सक्तीबहरा के घने जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है.

बहला-फुसलाकर वारदात को दिया अंजाम

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सक्तीबहरा का निवासी रंजीत यादव उर्फ दउआ (20 वर्ष) शनिवार की शाम को मासूम बच्ची को अपनी बाइक पर घुमाने का लालच देकर साथ ले गया था. वह बच्ची को एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. इधर बच्ची के अचानक गायब हो जाने से उसके परिजन बेहद परेशान थे और पूरी रात उसकी खोजबीन करते रहे. अगली सुबह रविवार को आरोपी बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर वहां से भाग निकला. बदहवास और डरी-सहमी बच्ची ने जब रोते हुए अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई.

पुलिस थाने पहुंची शिकायत

गुस्साए परिजन तुरंत शिकायत दर्ज कराने कोटा थाने पहुंचे. चूंकि यह पूरा मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का था, इसलिए पुलिस ने केस दर्ज कर डायरी को संबंधित चौकी में ट्रांसफर कर दिया और आरोपी की तलाश तेज कर दी. इस बीच पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, तो वह पुलिस को चकमा देकर सक्तीबहरा के बेहद घने जंगलों की तरफ भाग निकला. जंगल इतना गहरा था कि पुलिस टीम के लिए उसे ढूंढना मुश्किल हो रहा था.

ड्रोन की मदद से हुई गिरफ्तारी

आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस ने आखिरकार ड्रोन कैमरों का सहारा लिया. आसमान से की जा रही निगरानी के दौरान ड्रोन ने जंगल में छिपे आरोपी की सटीक लोकेशन ढूंढ निकाली. इसके बाद पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए चारों तरफ से घेराबंदी की और रंजीत को दबोच लिया. कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया और वहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

ये भी पढे़ं- CG News: अफेयर का शक, पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ज़रूर पढ़ें