Chhattisgarh: ADG अमित कुमार और DIG नक्सल ऑपरेशन केएल ध्रुव को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्य के 39 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित

chhattisgarh: इस साल छत्तीसगढ़ से 39 पुलिस अधिकारियों के लिए पुलिस पदक की घोषण की गई है.
chhattisgarh news

छग पुलिस

Chhattisgarh: इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ से 39 पुलिस अधिकारियों के लिए पुलिस पदक की घोषणा की गई है. ये अवार्ड पुलिस अधिकारियों को 15 अगस्त के अवसर पर दिए जाएंगे. इसके लिए केंद्र सरकार ने हर साल दिए जाने वाले पुलिस पदकों का ऐलान कर दिया है. स्वतंत्रता दिवस के दिन पुलिस अधिकारियों को गैलेंट्री अवार्ड, सराहनीय सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक दिया जाएगा. इसमें छत्तीसगढ़ से 39 पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा. साथ ही 26 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, 2 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और  11 अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी है.

इन 2 अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता, पु.मु नवा रायपुर और कन्हैया लाल ध्रुव, पुलिस उप महानिरीक्षक नक्सल अभियान को इस साल स्वतंत्रता दिवस के दिन पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.

इन 11 अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक

डी.आर. आंचला, सेनानी 14वीं वाहिनी छसबल बालोद, नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई,  येशेश्वरी येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक एसबी पु.मु. रायपुर, टीकाराम कुर्रे, सहायक सेनानी 22वीं वाहिनी भीरागांव कांकेर, महेश शुक्ला, एपीसी 6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़, जेम्स लकड़ा, कंपनी कमाण्डर 22वीं वाहिनी, छसबल सकरी-बिलासपुर, ओम प्रकाश साहू, उप निरीक्षक-अ पु.मु. नवा रायपुर, उदय सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक 15वीं वाहिनी बीजापुर, महेन्द्र कुमार पाठक, उप निरीक्षक हाल नारायणपुर, मनोज कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक बस्तर, देवी शरण सिंह, प्रधान आरक्षक विआशा, पु.मु. नवा रायपुर.

ये भी पढ़ें: Kawardha: छत्तीसगढ़ में अब योगी वाली ‘बुलडोजर पॉलिटिक्स’, सीएम विष्णु बोले- जिन्हें आपत्ति है, जाएं कोर्ट

इन पुलिस अधिकारियों को मिलेगा पुलिस वीरता पदक

हेमन्त कुमार पटेल, उप निरीक्षक बलौदाबाजार,  मालिक राम, निरीक्षक कांकेर, सुक्कू राम नाम, सउनि नारायणपुर, संतोष चंदन, प्रधान आरक्षक नारायणपुर, साकेत कुमार बंजारे, उप निरीक्षक हाल निरीक्षक बीजापुर, भुवन सिंह बोरा, प्लाटून कमाण्डर हाल कंपनी कमाण्डर 21वीं वाहिनी छसबल बालोद, संजय पाल, उप निरीक्षक बीजापुर, धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक बीजापुर, विरेन्द्र कंवर, उप निरीक्षक बीजापुर, पतिराम पोड़ियामी, उप निरीक्षक बीजापुर, दिलीप कुमार वासनिक, प्लाटून कमाण्डर एसटीएफ, शहीद रमेश जुर्री, प्रधान आरक्षक बीजापुर, शहीद रमेश कोरसा, आरक्षक बीजापुर, शहीद सुभाष नायक, आरक्षक बीजापुर, शहीद रामदास कोर्राम, आरक्षक एसटीएफ, शहीद जगतराम कंवर, आरक्षक एसटीएफ, शहीद सुख सिंह, आरक्षक एसटीएफ, शहीद रमाशंकर सिंह, आरक्षक एसटीएफ, शहीद शंकर नाग, आरक्षक एसटीएफ, शहीद किशोर एण्ड्रिक, सहायक आरक्षक बीजापुर, शहीद सनकूराम सोढ़ी, सहायक आरक्षक बीजापुर, शहीद बोसाराम करटामी, सहायक आरक्षक बीजापुर, धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक बीजापुर, शिव कुमार रामटेके, प्रधान आरक्षक बीजापुर, छन्नू राम पोयाम, आरक्षक बीजापुर, गौतम कोरसा, आरक्षक बीजापुर.

ज़रूर पढ़ें