Chhattisgarh: रायगढ़ में 8 फरवरी को पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी शहर में लगायेंगे चौपाल

Chhattisgarh News: 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 67 दिनों तक चलेगी.
rahul gandhi

राहुल गांधी की तस्वीर

Chhattisgarh: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओडिशा से होते हुए रायगढ़ छत्तीसगढ़ पहुंचने वाली है. 8 फरवरी को सुबह लगभग 10 बजे यात्रा रायगढ़ में प्रवेश करेगी. यात्रा छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर 9 और 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी. दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, सक्ती, कोरबा होते हुए अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्र देश में दाखिल होगी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 5 दिनों तक रहेगी.

रायगढ़ में पदयात्रा और चौपाल लगेंगे

रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार, इस यात्रा के दौरान रायगढ़ शहर में राहुल गांधी शहर के महात्मा गांधी चौक और घड़ी चौक के पास चौपाल लगाकर लोगों को संबोधित करेंगे. इस दौरान न्याय यात्रा की अगवानी खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल करेंगे.

रायगढ़ के लिए क्यों रहेगा यात्रा खास?

राहुल गांधी की भारत छोड़ो न्याय यात्रा को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले से राहुल अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे और यहां कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जन चौपाल लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे. रायगढ़ लोकसभा से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी आते हैं. ऐसे में रायगढ़ में राहुल की यात्रा कांग्रेस के लिए एनर्जी बूस्टर साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में UCC Bill पेश, अब क्या बनेगा देश में माहौल? लाइन में ये बीजेपी शासित राज्य भी!

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कितनी दूरी तय करेंगे राहुल?

बता दें कि 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 67 दिनों तक चलेगी. इसमें 110 जिले, 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा सीटें कवर की जाएगी. कांग्रेस की इस न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से हुई है, जो 20 मार्च को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जाकर समाप्त होगी. छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के कई जिलों से होकर गुजरेगी. राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में 536 किलोमीटर की यात्रा 5 दिनों में तय करेंगे.

ज़रूर पढ़ें