CG News: रायपुर एम्स में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का दिया झांसा, युवक से 10.60 लाख की ठगी
ठगी
Fake AIIMS Operator Recruitment: रायपुर एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र में रहने वाले ग्राम मोहंदी निवासी ओमकार वर्मा ने ठगी के मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी
मोहंदी निवासी ओमकार वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया गया कि गांव के ही आरोपी कमलनारायण साहू ने एम्स में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था. उसने अपने रसूख और पहचान का हवाला देते हुए पीड़ित और उसके परिचितों को जाल में फंसाया.
आरोपी ने नौकरी का भरोसा देकर अलग-अलग लोगों से कुल 10 लाख 60 हजार रुपए वसूल लिए. ठगी के शिकार हुए लोगों में ओमकार वर्मा के भाई हरिनारायण वर्मा, महेश साहू की बेटी शीतल साहू, कीर्तन वर्मा के भाई प्रताप वर्मा शामिल हैं. ये रकम 7 अक्टूबर 2024 से 4 फरवरी 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में आरोपी को दी गई थी।पुलिस ने दर्ज किया.
कैसे हुआ खुलासा?
पैसे लेने के बाद भी जब किसी की नौकरी नहीं लगी और आरोपी टालमटोल करने लगा, तब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ. घुमका थाना पुलिस ने आरोपी कमलनारायण साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन विवेचना जारी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- बिलासपुर में पहले करंट से पति की मौत, फिर सदमे में पत्नी ने दी जान, गांव में पसरा मातम
पहले भी मामला आया था सामने
रायपुर AIIMS में नौकरी लगवाने का झांसा देकर भिलाई में युवक से 14.50 लाख रुपए की ठगी की गई. अब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई. आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.