‘हमने भी कारकेड कम किया है’, PM की अपील पर बोले CM विष्णुदेव साय – विपक्ष देश हित के विपरीत काम करता है

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि तेल का इस्तेमाल कम करें या आवश्यकता अनुसार करें. हमारी सरकार अमल कर रही है. मैं कारकेड की संख्या कम कर दी है. जो भी देश के हित में हो विपक्ष उसके विपरीत काम करती है.
CM Vishnu deo Sai

सीएम विष्‍णुदेव साय

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल का उपयोग कम से कम करने की अपील की है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पश्चिमी एशिया में युद्ध के कारण जो स्थिति चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि तेल का इस्तेमाल कम करें या आवश्यकता अनुसार करें. हमारी सरकार अमल कर रही है. मैं कारकेड की संख्या कम कर दी है. जो भी देश के हित में हो विपक्ष उसके विपरीत काम करती है.

‘अन्नदाता किसानों को लाभ मिलेगा’

केंद्र सरकार द्वारा धान पर एमएसपी बढ़ाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने बहुत सी फसलों की एमएसपी को बढ़ाया है. धान का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा है. इससे हमारे अन्नदाता किसानों को लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: CG News: नवा रायपुर का सफर होगा आसान! जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी 40 ई-बसें, टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी

बस्तर में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देंगे

दरअसल, गुरुवार (14 मई) को सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज दिल्ली जा रहे हैं. साथ में गृहमंत्री विजय शर्मा भी जा रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान चला रहे हैं. वहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है, इसके साथ ही इलाज कराया जा रहा है. अग्रणी बस्तर कार्यक्रम चला रहे हैं जिसमें आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज जो बनाए जा रहे हैं. इन सभी की जानकारी दी जाएगी.

ज़रूर पढ़ें