Raipur News: परमार परिवार से ठगी… साधु बनकर 16 लाख के गहने और नकदी लेकर हुए फरार

रायपुर. गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह स्थित जयलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में (Fafadih Jayalaxmi complex cheating News) साधु के वेश में पहुंचे तीन ठगों ने बीमारी ठीक करने और घर में अनिष्ट होने का डर दिखाकर एक गृहिणी से करीब 16 लाख रुपये के सोने के जेवर और नकदी ठग ली.
Crime News Breaking

क्राइम न्यूज

रायपुर. गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह स्थित जयलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में (Fafadih Jayalaxmi complex cheating News) साधु के वेश में पहुंचे तीन ठगों ने बीमारी ठीक करने और घर में अनिष्ट होने का डर दिखाकर एक गृहिणी से करीब 16 लाख रुपये के सोने के जेवर और नकदी ठग ली.

आरोपियों ने महिला को झांसे में लेने के बाद करीब छह महीने तक अलग-अलग समय पर घर पहुंचकर पूजा-पाठ के नाम पर जेवर लेते रहे. साथ ही किसी को जानकारी देने पर परिवार के सदस्यों की मौत होने की धमकी देकर महिला को चुप रखा. मामले की शिकायत के बाद गंज पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. (Raipur fake sadhu fraud case)

पुलिस के अनुसार रिपोर्टकर्ता जसवंत परमार (67), कंसल्टेंसी का काम करते हैं. 25 सितंबर की रात वह भिलाई स्थित अपने कार्यालय से घर लौटे तो पत्नी नैना परमार रो रही थीं. पूछताछ करने पर उन्होंने करीब छह महीने से चल रहे पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई.(Woman cheated of 16 lakh gold Raipur)

बीमारी ठीक करने के नाम पर बनाया भरोसा

महिला के अनुसार मार्च में घर के पास तीन अज्ञात व्यक्ति साधु के वेश में पहुंचे थे. उन्होंने महिला की बीमारी और आंखों की तकलीफ के बारे में ऐसी बातें बताईं, जिससे उसे विश्वास हो गया कि वे उसकी परेशानी ठीक कर सकते हैं. इसके बाद महिला उन्हें घर के अंदर ले गई. आरोपियों ने बीमारी दूर करने के नाम पर पूजा-पाठ शुरू किया और पहले एक सोने की अंगूठी, करीब तीन ग्राम, तथा नौ हजार रुपये नकद ले लिए.

इसके बाद आरोपियों ने महिला को घर में अनिष्ट होने की बात कहकर डराना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि यदि पूजा-पाठ और बताए गए उपाय नहीं किए गए तो परिवार में किसी की मौत हो सकती है. डर के कारण महिला ने किसी अन्य परिजन को इसकी जानकारी नहीं दी.

हर 10-12 दिन में पहुंचते थे घर

आरोपियों ने महिला को अपने जाल में फंसाने के बाद हर 10-12 दिन में घर आना शुरू कर दिया. वे पूजा-पाठ और जेवर वापस करने का झांसा देकर धीरे-धीरे सोने के आभूषण लेते गए. इस दौरान उन्होंने पांच ग्राम की चेन, 12 ग्राम का हार, 40 ग्राम की चार चूड़ियां, 30 ग्राम का एक अन्य हार, 30-30 ग्राम के दो कंगन और 30 ग्राम का एक और हार अपने कब्जे में ले लिया. इस तरह आरोपियों ने महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और नकदी हासिल कर ली. इसकी कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है. फोन पर और गहनों की मांग से हुआ संदेह

पुलिस के मुताबिक 7 सितंबर 2026 से आरोपियों ने महिला को फोन कर दोबारा गहनों की मांग शुरू कर दी. महिला ने जब बताया कि अब उसके पास देने के लिए कोई जेवर नहीं है, तब भी आरोपी लगातार दबाव बनाने लगे. इससे महिला को संदेह हुआ कि उसके साथ ठगी की जा रही है. इसके बाद उसने अपने पति को पूरी घटना बताई. (Raipur fake sadhu fraud case)

पति को जानकारी मिलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है.

इस खबर को जरूर पढ़ेंः Surguja News: करंट की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत, जंगल में बिछाए गए करंट की आशंका से हड़कंप

ज़रूर पढ़ें