Raipur IPL 2026 Security Update: राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मैचों के आयोजन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई है. आगामी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा, जबकि 13 मई को बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. वहीं स्टेडियम नें कई चीजों के साथ एंट्री को बैन किया गया है.
स्टेडियम में इन चीजों के साथ नहीं मिलेगी एंट्री
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में कई वस्तुओं के लाने पर प्रतिबंध लगाया है.
- इनमें शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, माचिस, लाइटर, और ज्वलनशील पदार्थ शामिल हैं.
- इसके अलावा, बोतलें, टिफिन, कांच के कंटेनर, और बाहरी खाद्य सामग्री भी अंदर नहीं लाई जा सकेंगी.
- सुरक्षा कारणों से चाकू, कटार, तलवार, कैची, पटाखे, आग्नेयास्त्र और अन्य खतरनाक सामान भी प्रतिबंधित कर दिए गए हैं.
- इसके अलावा, कुर्सी, स्टूल, छाता, स्केट बोर्ड, हॉकी स्टिक, झंडे की लकड़ी, वाद्य यंत्र और लाउड हेलर जैसे सामान भी स्टेडियम में लाने की अनुमति नहीं होगी.
- दर्शकों को लैपटॉप, हैंडीकैम, लेजर लाइट, फ्लैश लाइट, परफ्यूम स्प्रे, सिरिंज, पेन-पेंसिल, खिलौना गेंद, सीटी, हॉर्न, रेडियो, प्रचार सामग्री और सिक्के लाने से भी रोका गया है. इसके साथ ही हैंड बैग, सूटकेस, बड़े लेडीज बैग और बैकपैक पर भी प्रतिबंध रहेगा.
समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की अपील
प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे मैच शुरु होने से पहले ही स्टेडियम पहुंच जाएं ताकि सुरक्षा जांच में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सभी प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की जाएगी, और केवल वैध टिकट और पहचान पत्र वाले दर्शकों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।
