छत्तीसगढ़ में अब हर गरीब का होगा पक्का घर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2677 करोड़ रुपये की राशि जारी

CG News: वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (PMAY-G) के तहत 2677.15 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. इस राशि में केंद्र और राज्य दोनों का अंश शामिल है. इससे घरों के निर्माण में तेजी आएगी. ये राशि SNA स्पर्श मॉड्यूल के जरिए जिलों को दी जाएगी.
Raipur prime minister awas yojana gramin 2677 crore installment released

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2677 करोड़ रुपये की राशि जारी

CG News: छत्तीसगढ़ में अब हर गरीब का पक्के घर का सपना पूरा होने वाला है. राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) के तहत 2677.15 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. इस राशि में केंद्र और राज्य दोनों का अंश शामिल है. इससे घरों के निर्माण में तेजी आएगी. ये राशि SNA स्पर्श मॉड्यूल के जरिए जिलों को दी जाएगी. इससे हितग्राही को मिलने वाली राशि की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी.

सीएम विष्णुदेव साय ने क्या कहा?

CM विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर गरीब को पक्का घर’ के संकल्प को आज नई मजबूती मिली है. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी किया जाना गरीब कल्याण, सम्मानजनक जीवन और अंत्योदय के संकल्प को गति देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय है. यह सहायता प्रदेश के हजारों ग्रामीण परिवारों के ‘पक्के घर के सपने’ को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

‘सुरक्षित जीवन की मजबूत नींव’

सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार गांव, गरीब और वंचित परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और विश्वास का नया अध्याय लिखने के लिए संकल्पित है. पक्का घर केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि गरीब परिवार के बेहतर भविष्य, आत्मसम्मान और सुरक्षित जीवन की मजबूत नींव है. हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ यह सुनिश्चित करेंगे कि योजना का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे.

ये भी पढ़ें: आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती पर लगी रोक, DPI ने जारी किया आदेश, अब सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से होगी रिक्रूटमेंट

इसके साथ ही लिखा कि हमारी डबल इंजन सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रदेश का कोई भी पात्र परिवार आवास जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित न रहे. ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ हम अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे.

ज़रूर पढ़ें