चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की चर्चा, छत्तीसगढ़ को हरसंभव मदद का भरोसा
रायपुर. चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की. उन्होंने प्रभावित राज्यों को आपदा के दौरान लोगों की परेशानियां कम करने और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. (Amit Shah Cyclone Arnab Chhattisgarh)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 29 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि चक्रवात से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की गई है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें सक्रियता से राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं. आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने और आगे की आवश्यक सहायता तय करने के लिए जल्द ही अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमें भेजी जाएंगी. (Amit Shah Cyclone Arnab Chhattisgarh)
प्रदेशवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार की ओर से सहायता का भरोसा दिए जाने पर अमित शाह के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि चक्रवात ‘अर्नब’ के संकट के बीच छत्तीसगढ़ सहित सभी प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद देने के आश्वासन के लिए वे केंद्रीय गृह मंत्री के आभारी हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से राहत एवं बचाव कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है. साथ ही जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.
नुकसान के आकलन के बाद तय होगी आगे की सहायता
केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमें प्रभावित क्षेत्रों में आपदा के प्रभाव और नुकसान का आकलन करेंगी. इस आकलन के आधार पर आगे की आवश्यक सहायता तय की जाएगी. (Amit Shah Cyclone Arnab Chhattisgarh)
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Kanker Crime News: बुढ़ापे में लेक्चरर ने टेलीग्राम को बनाया ‘हवस का अड्डा’, प्रैक्टिकल के डर से घुटती रही छात्रा