CG News: पति की मौत के बाद विधवा से रिश्वत, 5 हजार रुपये लेते दिखी बैंक मैनेजर, Video वायरल

Balodabazar Bank Manager Bribery: बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा निपानिया में रिश्वत लेने का एक मामला सामने आया है. आरोप है कि पति की मौत के बाद उनके खाते में जमा पैसे निकालने पहुंची एक गरीब विधवा महिला से बैंक की शाखा प्रबंधक ने रिश्वत मांगी. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
CG News

मैनेजर ने विधवा से मांगी 5 हजार रुपये की रिश्वत

Widow Bribe Demand Exposed Video: बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा निपानिया में रिश्वत लेने का एक मामला सामने आया है. आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद उनके खाते में जमा 1.10 लाख की राशि निकालने पहुंची एक गरीब विधवा महिला से बैंक की शाखा प्रबंधक ने रिश्वत मांगी. महिला के मुताबिक वह अपने मृत पति के खाते से पैसे निकलवाने गई थी, तभी मैनेजर अनिता पांडेय ने 10 हजार मांगे, लेकिन 5 हजार देने पर वह मान गई. वहीं इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मैनेजर ने विधवा से मांगी 5 हजार रुपये की रिश्वत

इस दौरान साथ आए एक ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. मामला सहकारी बैंक के निपनिया ब्रांच का है. महिला ने जनदर्शन में कलेक्टर से महिला अधिकारी के खिलाफ शिकायत की है. साथ ही पैसों के लेन-देन का वीडियो भी प्रशासन को सौंपा है. शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.

पति की हो चुकी है मौत

महिला ने बताया कि उसके पति का निधन एक वर्ष पहले हो चुका है, और वह उनके खाते की नामिनी है. इसके बावजूद उसे अपने ही पति की जमा पूंजी पाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत देने के लिए मजबूर होना पड़ा. पीड़िता ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित बैंक प्रबंधक को तत्काल निलंबित करने तथा एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

वहीं, भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी ब्रांच मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इस महिला अधिकारी के पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं. एक साल पहले जब मैंने इस बारे में फोन पर बात की, तो अधिकारी ने ठीक से जवाब नहीं दिया और कहा, ‘मैं बिहारी हूं…जो करना है कर लो’. इसके बाद फोन काट दिया.

ये भी पढ़ें- भिलाई में बुलडोजर एक्शन, हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने अवैध मदरसे को किया जमींदोज, वहां बनेंगे आवास

लोगों ने जताया गुस्सा

इस घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब एक गरीब विधवा को अपने अधिकार का पैसा पाने के लिए रिश्वत देनी पड़े, तो आम आदमी न्याय की उम्मीद किससे करे.

ज़रूर पढ़ें