भिलाई में बुलडोजर एक्शन, हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने अवैध मदरसे को किया जमींदोज, वहां बनेंगे आवास

Bhilai madrasa bulldozer action: भिलाई नगर पालिका ने अवैध कब्जों के खिलाफ स्मृति नगर चौकी अंतर्गत उल्हासनगर में बड़ी कार्रवाई की है. यहां अवैध कब्जा कर बनाया जा रहा मदरसा पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने जमींदोज किया है.
CG News

अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Bhilai madrasa bulldozer action: भिलाई नगर पालिका ने अवैध कब्जों के खिलाफ स्मृति नगर चौकी अंतर्गत उल्हासनगर में बड़ी कार्रवाई की है. यहां अवैध कब्जा कर बनाया जा रहा मदरसा पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने जमींदोज किया है. सोमवार सुबह 4 बजे से नगर निगम और पुलिस प्रशासन मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और कब्जे वाले हिस्से पर बुडोजकर कार्रवाई की. इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही. इधर इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया.

हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक, स्मृति नगर चौकी अंतर्गत उल्हासनगर में अवैध कब्जा कर मदरसा बनाया गया था. वहीं इसे हटाने के लिए ​भिलाई नगर पालिक निगम ने कई नोटिस जारी किया था, बावजूद जगह खाली नहीं की गई. जिसे बाद मामला हाई कोर्ट में चला गया था. सुनवाई के बाद कोर्ट ने अवैध कब्जे पर कार्रवाई का आदेश जारी किया. जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस बल के सहयोग से नगर निगम ने बुजडोजर कार्रवाई की.

गरीबों के लिए बनेंगे आवास

निगम प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, जिस भूखंड पर अवैध कब्जा किया गया था, वह भूमि मूल रूप से गरीबों के लिए किफायती आवास योजना के लिए आरक्षित है. कब्जेधारियों के चलते यह काम अटक गया था. अब बुलडोजर चलने के बाद काम में तेजी आएगी. वहीं आज कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के इतने इंतजाम किए गए थे कि कार्रवाई स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में आम लोगों और वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी.

ये भी पढ़ें- ’56 हजार रुपये भेज दो…’, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का WhatsApp हैक, सलीम राज ने की शिकायत

अवैध कब्जे के खिलाफ भिलाई नगर प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. बता दें कि जिला प्रशासन कोर्ट के आदेश का इंजतार कर रहे थे. वहीं फैसला आने के बाद कार्रवाई हुई है. फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन की टीम ने कार्रवाई कर अवैध भूखंड को जमींदोज किया है.

ज़रूर पढ़ें