CG News: आत्मानंद स्कूल का गेट गिरा, 8 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

CG News: ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्कूल का लोहे का मेन गेट जिस कंक्रीट कॉलम के सहारे पपर लगा था, उसकी स्थिति पिछले 3 महीनों से बेहद खराब थी. और मेंटेनेंस में बरती गई इसी लापरवाही की वजह से बच्चे को अपनी जान गंवानी पड़ी.
Baloda Bazar

बलौदा बाजार

CG News: बलौदा-बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल जिले में बीते शनिवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल का मेन गेट गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई. अब आरोप लगाया जा रहा है कि जर्जर वहीं, SDM ने पीड़ित परिवार को 50 हजार मुआवजा दिया है. वहीं, SDM ने पीड़ित परिवार को 50 हजार मुआवजा दिया है.

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के मुताबिक शिवम यादव 8 साल का बालक था जोकि बिलासपुर के कोटा स्थित लारीपारा का रहने वाला था. वह तीजा मनाने अपनी मां के साथ हथबंद स्थित मामा के घर आया था. मामा का घर स्कूल के पास ही है. शिवम सुबह करीब 10 बजे बाकि बच्चों के साथ स्कूल कैंपस में खेलने जा रहा था. उसी वक्त वह गेट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

ग्रामीणों ने क्या आरोप लगाया

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्कूल का लोहे का मेन गेट जिस कंक्रीट कॉलम के सहारे पपर लगा था, उसकी स्थिति पिछले 3 महीनों से बेहद खराब थी. यही नहीं ग्रामीणों का आरोप यह भी है कि यह भी आरोप है कि जर्जर कॉलम की जानकारी होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने समय पर इसकी मरम्मत नहीं कराई. और मेंटेनेंस में बरती गई इसी लापरवाही की वजह से बच्चे को अपनी जान गंवानी पड़ी.

SDM ने दिलाया मुआवजा

घटना के तुरंत बाद ही परिवार को 20 हजार दे दिया गया था. भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा से फोन पर बात की. कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने परिवार को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है. सिमगा एसडीएम ने राशि परिजनों को दी.

ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है. ग्रामीणों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है.

पश्‍च‍िम बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले होगा बड़ा खेला! 17 सांसदों को लेकर चौंकाने वाला दावा

ज़रूर पढ़ें