छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से थम जाएंगे बसों के पहिए! इन 9 मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे ऑपरेटर्स

CG News: यातायात महासंघ ने 22 सितंबर से बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है. 21 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 22 सितंबर से बस सेवा बंद होगी.
High bus fares (File photo)

बस किराया महंगा (फाइल फोटो)

CG News: छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. यातायात महासंघ ने 22 सितंबर से बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है. 21 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 22 सितंबर से बस सेवा बंद होगी. यातायात महासंघ ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है.

इन 9 मांगों को लेकर प्रदर्शन

  • यात्री किराया बढ़ाया जाए.
  • बसों में सिंगल स्लीपर का सिंगल टैक्स लिया जाए.
  • ई-बसों को शहर सीमा के भीतर चलाया जाए.
  • ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसों को ग्रामीण क्षेत्रों और बस स्टैंडों से संचालन से प्रतिबंधित किया जाए.
  • स्टेज कैरिज बसों के समयचक्र में दो बसों के मध्य अंतराल का निर्धारण किया जाए.
  • VLTD डिवाइस के रिन्यूअल की दर में कमी कराई जाए.
  • मैनुअल फिटनेस प्रदान किया जाए.
  • प्रतिहस्ताक्षर को नियंत्रित किया जाए.
  • सभी बसों में ऑनलाइन परमिट बनाने की सुविधा दी जाए.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें