CG Monsoon Session Highlights: सदन में उठे अमानक दवा सप्लाई और नकटी गांव समेत कई मुद्दे, विपक्ष ने किया हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र
CG Assembly Session Updates: छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में अमानक दवाओं की खरीदी का मुद्दा गूंजा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुपस्थिति में कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने यह प्रश्न उठाया.
इसके अलावा लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) की सड़कों की स्थिति का मामला उठाया गया. विधायक प्रबोध मिंज के प्रश्न के जवाब में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया -कि लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में PMGSY के तहत कुल 171 सड़कें निर्मित हैं. जून 2026 तक के आकलन में 31 सड़कें मरम्मत योग्य पाई गई हैं.
कांग्रेस ने नकटी में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर स्थगन प्रस्ताव पेश किया. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस संबंध में स्थगन की सूचना देते हुए मामले पर तत्काल चर्चा की मांग की. कांग्रेस ने नकटी में हुई कार्रवाई को असंवैधानिक और अमानवीय बताते हुए सरकार पर गरीब परिवारों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया. विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही का हाइलाइट्स पढ़ें-