CG News: आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे CM साय, BJP के वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात
सीएम विष्णुदेव साय
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे. मुख्यमंत्री शाम 6 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली दौरे के दौरान सीएम साय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे.
इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों से भी उनकी मुलाकात का कार्यक्रम है. माना जा रहा है कि इस दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न मुद्दों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा हो सकती है.
आज शाम दिल्ली के लिए होंगे रवाना
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 5:40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली पहुंचने के बाद उनका रात्रि विश्राम वहीं रहेगा. मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
बड़े नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात
मुख्यमंत्री साय के दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की संभावना है. हालांकि मुलाकात का अंतिम कार्यक्रम निर्धारित होने के बाद ही स्पष्ट होगा. मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच राज्य से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है.
दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री साय की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात संभावित है. इसके अलावा वे केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, उत्तर-मध्य इलाकों में झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी