CG News: PCC चीफ को लेकर खींचतान, टीएस सिंहदेव बोले- प्रशिक्षण शिविर के बाद होगा बदलाव, चरणदास महंत ने किया समर्थन
पूर्व डीप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत
Charandas Mahant supports TS Singh deo: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार PCC चीफ को लेकर खींचतान नजर आ रही है. वहीं एक बार फिर पूर्व डीप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने PCC चीफ बदलने को लेकर बड़ा बयान दिया है. वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी इसका समर्थन किया है.
प्रशिक्षण शिविर के बाद होगा बदलाव – टीएस सिंहदेव
PCC चीफ को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के बाद बदलाव होगा. जिन राज्यों में चुनाव वहां बदलाव संभव है. टीएस बाबा के इस बयान के बाद एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है.
चरणदास महंत ने किया समर्थन
वहीं टीएस बाबा के बयान का नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत ने समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि वे टीएस सिंहदेव के बयान से सहमत हैं. प्रशिक्षण शिविर के बाद बदलाव संभव है. संभावना है की दीपक बैज PCC चीफ बने रहेंगे.अभी पार्टी का बेहतर काम चल रहा है.
अभी पार्टी का बेहतर काम चल रहा है – दीपक बैज
पीसीसी चीफ बदलने को दीपक बैज का बयान भी सामने आया. उन्होंने कहा कि ये बाते सिर्फ मीडिया में हो रही है. ये आलाकमान का विषय है. अभी पार्टी का बेहतर काम चल रहा है. 4 नगर पंचायत चुनाव में से 2 कांग्रेस ने जीते. बीजेपी से जनता का भरोसा खत्म होता जा रहा है.कांग्रेस पर जनता फिर से भरोसा कर रही है.
ये भी पढ़ें: CM साय और विधायक का ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर के पोस्ट पर मुख्यमंत्री का आत्मीय जवाब, सोशल मीडिया पर छाई केमिस्ट्री
कांग्रेस में आपसी गुटबाजी होती रहती है – श्याम बिहारी जायसवाल
PCC चीफ को लेकर चर रही सियासत पर बीजेपी ने निशाना साधा है. स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि देश ने कांग्रेस को भुला दिया है. कांग्रेस बोरिंग चैप्टर, गुटबाजी हावी है. कांग्रेस में आपसी गुटबाजी होती रहती है.