Raipur: रायपुर में होने जा रही प्राइवेट पूल पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, पुलिस ने शुरू की जांच
Raipur: राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल होने से हंगामा मच गया है. वायरल पोस्टर में 4,999 रुपए एंट्री फीस लेकर किसी गोपनीय स्थान पर पूल पार्टी आयोजित करने का दावा किया गया है.
पोस्टर में मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन, सीमित मेहमानों की एंट्री और पेमेंट के बाद आयोजन स्थल की लोकेशन साझा करने जैसी बातें लिखी गई हैं. पोस्टर वायरल होने के बाद रायपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्टर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्टर में दावा किया गया है कि पार्टी में केवल सीमित संख्या में मेहमानों को प्रवेश मिलेगा. एंट्री फीस जमा करने के बाद आयोजन स्थल की जानकारी दी जाएगी. हालांकि, पोस्टर में आयोजन स्थल और आयोजकों की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल पोस्टर की सत्यता और आयोजकों की पहचान की जांच की जा रही है. साइबर माध्यमों से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पोस्टर किस सोशल मीडिया प्लेटफार्म और किन अकाउंट्स से वायरल किया गया. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि प्रस्तावित आयोजन के लिए किसी प्रकार की वैधानिक अनुमति ली गई है या नहीं.
बजरंग दल ने दी चेतावनी
इस कथित आयोजन को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति जताई है. संगठन का कहना है कि राजधानी में पहले भी इस तरह की पार्टियों के पोस्टर सामने आ चुके हैं और यदि इस प्रकार का आयोजन किया गया तो संगठन विरोध करेगा. बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से शहर का माहौल खराब हो सकता है और प्रशासन को समय रहते सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जमकर बरसे बादल, प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का अपडेट