CG Cabinet Meeting: आज साय कैबिनेट की होगी बैठक, नई योजनाओं, कृषि-ग्रामीण विकास और उद्योगों समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
CG Cabinet Meeting: आज सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी, जिसमें जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों और विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की जाएगी.
साय कैबिनेट (File Image)
CG Cabinet Meeting: आज सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी, जिसमें जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों और विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की जाएगी. बैठक के दौरान प्रदेश के विकास, प्रशासनिक निर्णयों और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है.
कई मुद्दों पर होगी चर्चा
- अलग-अलग विभाग कैबिनेट के सामने अपने-अपने प्रस्ताव पेश करेंगे. इनमें अधोसंरचना विकास, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई योजनाएं, उद्योगों को बढ़ावा देने वाले प्रावधान और निवेश आकर्षित करने से जुड़े विषय शामिल हो सकते हैं.
- बैठक में कई विभागों के वित्तीय स्वीकृति से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार होने की संभावना है। इन प्रस्तावों के जरिए विभिन्न विकास कार्यों को गति देने की तैयारी है.
- कैबिनेट बैठक में कुछ नए विधेयकों के प्रारूप और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हो सकती है.
ये भी पढ़ें- CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, जानें आपके शहर का हाल
- सरकार हाल के महीनों में निवेश, ऊर्जा, खेल नीति और प्रशासनिक सरलीकरण जैसे क्षेत्रों में लगातार फैसले ले रही है.
- इन क्षेत्रों से जुड़े नए प्रस्तावों को भी कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है.