CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 साफ रहेगा मौसम, फिर बढ़ेंगी मानसूनी एक्टिविटी, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ का मौसम
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से हो रही बारिश के बाद मानसून की एक्टिविटी फिलहाल थोड़ी कमजोर रहने वाली हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में बारिश कम होने की संभावना है. हालांकि इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
अगले तीन दिन साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बारिश की तेजी में कमी देखने को मिल सकती है. कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ेंगी. इसके बाद प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी होने के आसार हैं. यानी फिलहाल बारिश से थोड़ी राहत के बाद आने वाले दिनों में बारिश का दौर दोबारा तेज हो सकता है.
इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में बादल गरजने, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना है. उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ मौसम बदलने की भी संभावना है, इसलिए आकाशीय बिजली के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. बारिश सामान्य से करीब 6 फीसदी कम रही. प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा. जांजगीर-चांपा में 32.9 डिग्री, बालोद में 32.3 डिग्री, मुंगेली में 32.2 डिग्री, रायपुर में 32.2 डिग्री और बलरामपुर-रामानुजगंज में 31.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें- CG News: पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा