CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, उत्तर-मध्य इलाकों में झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी
आज का मौसम
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है, हालांकि बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. कुछ जिलों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है. इसके बाद 21 और 22 अगस्त को भी कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन इसकी तीव्रता कम हो सकती है.
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश की एक्टिविटी ज्यादा रहने की संभावना है. इन इलाकों में कुछ जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है.
वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
अगले 2 दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, हालांकि 20 अगस्त के बाद भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. यानी बारिश पूरी तरह थमने वाली नहीं है, लेकिन लगातार तेज बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है.
जानें राजधानी रायपुर का हाल
रायपुर में 20 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. राजधानी में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
ये भी पढ़ें- नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
पिछले 24 घंटे में भी तेज बारिश
पिछले 24 घंटों में सुकमा जिले के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बलरामपुर में एक-दो जिलों में भारी बारिश हुई. छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 22.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया.