CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. रायपुर समेत प्रदेश के कई जिले पानी से तरबतर हो गये. चारों तरफ पानी-पानी नजर आया. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति में भी देखने को मिली.
MP Weather Today

मध्यप्रदेश का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. रायपुर समेत प्रदेश के कई जिले पानी से तरबतर हो गये. चारों तरफ पानी-पानी नजर आया. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति में भी देखने को मिली. काले बादल चारों तरफ छा गये और अंधेरे जैसी स्थिति बन गई. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. इसके बाद मानसूनी एक्टिविटी में धीरे-धीरे कमी आएगी और 3 दिन बार बारिश का असर कमजोर पड़ने लगेगा.

रायपुर समेत इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बस्तर डिवीजन के ज्यादातर जिलों में अगले 24 घंटों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान भी आ सकता है. रायपुर, दुर्ग और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है. लोगों को नदियों, नालों और पानी भरे इलाकों के पास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश, कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना. मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश. बारिश का दायरा सिमटेगा. प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश जारी रह सकती है. पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. अधिकांश जिलों में मौसम मेघमय रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 2 अगस्त के बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सेंट्रल जेल में कैदी की मौत का मामला, डीजीपी और गृह सचिव को किया तलब

बीजापुर में बाढ़ जैसे हालात

बता दें कि बीजापुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए, जिला प्रशासन ने 31 जुलाई-1 अगस्त को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है. जिले के कई हिस्सों में नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है. इसे ध्यान में रखते हुए, प्राइमरी, मिडिल, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर के सभी स्कूलों के लिए दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है.

ज़रूर पढ़ें