Corona Back in Chhattisgarh: रायपुर और राजनांदगांव में मिले मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोरोना वायरस
Corona Back in Chhattisgarh: रायपुर. छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच अब कोरोना वायरस ने भी दोबारा दस्तक दे दी हैं. प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में कोरोना के नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर एक्टिव हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर और राजनांदगांव जिले में 1-1 कोरोना संक्रमित पेशेंट की पहचान हुई है. राजधानी रायपुर में मिले मरीज का इलाज फिलहाल होम आइसोलेशन में चल रहा है, वहीं राजनांदगांव में मिले मरीज को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की ट्रेसिंग और सैंपलिंग
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत तुरंत एक्शन शुरू कर दिया है. संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है. साथ ही, एहतियात के तौर पर उनके परिजनों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं.
विशेषज्ञों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे कोरोना के कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो बिना देर किए अपनी जांच कराएं. साथ ही, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सावधानी बरतने और कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की सलाह दी गई है.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Rajnandgaon Accident: राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, बाइक और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंच, 4 की मौत