CG News: पहली बार नेशनल हाईवे की निगरानी AI से, गड्ढे या दरार, हर खामी पकड़ेगा सिस्टम

CG News: इससे अधिकारी पुराने और नए रिकॉर्ड की तुलना कर यह पता लगा सकेंगे कि किस हिस्से में सड़क की स्थिति कब और कितनी बदली है. इससे किस जगह पर मरम्मत करवानी है आसानी से पता लगाया जा सकता है. ब
cg news

सीजी न्यूज

CG News: छत्तीसगढ़ में टेक्नोलॉजी अब नई उचाइयां घूने वाली हैं. राज्य में पहली बार राष्ट्रीय राजमार्गों की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से शुरू की जाएगी. जी हां, NHAI ने आरंग-सरायपाली एनएच-53 और बिलासपुर-अंबिकापुर एनएच-130 का सर्वे पूरा कर लिया है. NHAI ने रूट पेट्रोल वाहनों में हाई-रिजॉल्यूशन डैशकैम लगाकर सर्वे पूरा किया है.

30 से ज्यादा तरह की खामियां चिन्हित करेगा

बता दें कि अब, AI और मशीन लर्निंग मॉडल से चलते वाहन से रिकॉर्ड तस्वीरों और वीडियो का विश्लेषण किया जा रहा है. करीब 10 दिन के अंदर इसकी डीटेल्ड रिपोर्ट आएगी. यह टेक्नोलॉजी सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है AI से हाईवे पर गड्ढे, घिसी सड़क, खराब सड़क, सड़क पर दरार , जलभराव समेत 30 से ज्यादा तरह की खामियां चिन्हित करेगा.

पुराने-नए सर्वे की तुलना भी होगी

खास बात यह है कि, इससे अधिकारी पुराने और नए रिकॉर्ड की तुलना कर यह पता लगा सकेंगे कि किस हिस्से में सड़क की स्थिति कब और कितनी बदली है. इससे किस जगह पर मरम्मत करवानी है आसानी से पता लगाया जा सकता है. बताते चलें कि, सर्वे का डेटा केंद्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहेगा. हालांकि यह सिस्टम अभी तक लागू नहीं हुआ है.

बता दें कि, प्रदेश में एनएचएआई के अधीन करीब 600 किमी सड़कें आती हैं. इसकी निगरानी के लिए कुल 120 अफसर-कर्मचारी करेंगे. इनमें 25 सरकारी और बाकी कॉन्ट्रैक्ट पर हैं.

ज़रूर पढ़ें