CG News: सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी आदेश, 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो कोर्स, नहीं तो अटक सकती है रैंकिंग

CG News: छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 अक्टूबर 2026 तक आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर दो अनिवार्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरे करने होंगे.
Representative image

सांकेतिक तस्‍वीर

CG News: छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 अक्टूबर 2026 तक आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर दो अनिवार्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरे करने होंगे. इसमें राजपत्रित और अराजपत्रित, दोनों श्रेणियों के कर्मचारी शामिल हैं. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं.

तनाव प्रबंधन और योग निद्रा की ट्रेनिंग जरूरी

अक्टूबर महीने के लिए निर्धारित इन पाठ्यक्रमों में ‘कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन’ और ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट थ्रू मेडिटेशन एंड योग निद्रा’ शामिल हैं. ये दोनों कोर्स मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत संचालित किए जा रहे हैं. इनका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने, कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण विकसित करने और प्रशासनिक कामकाज में सुधार लाने के साथ उनकी क्षमता का विकास करना है.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें