CG School Holiday: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, सीएम साय ने प्रदेश के सभी स्कूलों में कल छुट्टी का दिया आदेश

बीते 24 घंटे से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में हो रही मूसलाधार बरिश के चलते सीएम विष्णु देव साय ने सभी स्कूलों में कल यानी 26 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया है.
CG School Holiday

फाइल फोटो

Chhattisgarh Heavy Rain: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटों से लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. कई शहरों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. वहीं नदी-नाले भी उफान पर चल रहे है. मौसम विभाग के अनुसार कल भी इसी तरह बारिश होने की संभावना है. प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. इस स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ कल यानी 26 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है.

26 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश

प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश के निर्देश दिए हैं.

सीएम साय ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा आवागमन में कठिनाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ऐसी परिस्थितियों में स्कूली बच्चों को किसी प्रकार का जोखिम न उठाना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विद्यालयों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बच्चों को घर पर ही रखें. साथ ही सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें.

मौसम विभाग की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों एवं सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए.बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तर कोस्टल आंध्र प्रदेश में बने डीप डिप्रेशन की वजह से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ ही एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी थी.

इस दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ ही एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. यहां तक की एक ही दिन में 200 मिलीमीटर से भी अधिक बारिश हो सकती है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG News: पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

ज़रूर पढ़ें