लगातार बारिश से डूब गया छत्तीसगढ़! देखे Video
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है. गुरुवार रात से प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है. शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है. गुरुवार रात से प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है. शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के प्रभाव से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है. (Chhattisgarh heavy rain alert)
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बने दबाव के कारण प्रदेश में बारिश का असर बना हुआ है. प्रदेश में आलम ये है कि सड़के डूब गई है और चारो तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है.