छत्तीसगढ़ में 8 दिन तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, मुख्य समारोह में शामिल होंगे नितिन नबीन और स्मृति ईरानी

Chhattisgarh Janjatiya Gaurav Diwas: दरअसल, छत्तीसगढ़ में इस साल जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार ने 8 दिनों तक चलने वाले विशेष कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया है. 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस स्पेशल कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं.

छत्तीसगढ़ जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होंगे नितिन नबीन

Eight-Day Tribal Celebration: भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर हर साल भारत में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस बार भी भगवान बिरसा मुंडा के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा. वहीं छत्तीसगढ़ में इस बार भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के लेकर भव्य तैयारियां की जा रहा हैं.

प्रदेश में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस के रूप में 8 दिनों तक विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रायगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे.

धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय मुख्य समारोह

दरअसल, छत्तीसगढ़ में इस साल जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार ने 8 दिनों तक चलने वाले विशेष कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया है. 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस स्पेशल कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. वहीं इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी शामिल होकर आम लोगों को भगवान बिरसा मुंडा के इतिहास और उनके देश के प्रति किए गए योगदान के बारे में बताएंगे.

जनजातीय गौरव दिवस पर होंगे कई विशेष आयोजन

वहीं जनजातीय संस्कृति, लोकनृत्य, चित्रकला और लोकगायन की प्रतियोगिताएं होंगी. भगवान बिरसा मुंडा, वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर के योगदान पर आयोजन किए जाएंगे. धरमजयगढ़ में विभिन्न विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगेगा. 16 नवंबर को दीप प्रज्ज्वलन, 17 को छात्रवृत्ति शिविर और 18 नवंबर को पौधरोपण होगा. 16 से 18 नवंबर तक 32 जिला मुख्यालयों में भी विशेष कार्यक्रम होंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रायपुर में मुख्य अतिथि होंगे.

कई जिलों में मंत्री होंगे कार्यक्रम में शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रायपुर में मुख्य अतिथि होंगे. वहीं कोरबा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बालोद में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम में शामिल होंगे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें