CG Monsoon Arrival Date: छत्तीसगढ़ में इस दिन दाखिल होगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश

Chhattisgarh Monsoon Arrival Date: छत्तीसगढ़ में प्री मॉनसून की गतिविधि तेज हो गई है. इसी कड़ी में गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. जिससे बीते 24 घंटे में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है.
Weather Update

मौसम

CG Monsoon Arrival Date: छत्तीसगढ़ में प्री मॉनसून की गतिविधि तेज हो गई है. इसी कड़ी में गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. जिससे बीते 24 घंटे में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है. वहीं मानसून आने के बाद बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती है.

छत्तीसगढ़ के दरवाजे पर पहुंचा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब छत्तीसगढ़ की दहलीज पर पहुंच चुका है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. इसी बीच सामने आई दो महत्वपूर्ण वैज्ञानिक स्टडी ने संकेत दिया है कि छत्तीसगढ़ में मानसून का स्वरूप तेजी से बदल रहा है. सबसे बड़ा निष्कर्ष यह है कि राज्य में कुल बारिश में कोई बड़ी कमी नहीं आई है, लेकिन उसका भौगोलिक वितरण और समय बदल रहा है.

आज प्रदेश के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

शुक्रवार के लिए विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों के लिए तेज बारिश व तूफानी हवाएं (50-60 KMPH) चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान विभाग ने प्रदेश के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खैरागढ़-छुईखदान-सक्ती, बेमेतरा, रायपुर, बलौदाबाजा-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनांदगांव और बालोद जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में शराब की ओवर रेटिंग वाले मामले में 4 आबकारी अधिकारी सस्पेंड, 8 ऑफिसर्स को नोटिस

कैसा रहेगा राजधानी रायपुर का मौसम?

12 जून के मौसम की बात करें तो रायपुर में आकाश में बादल छाए रहने तथा वर्षा या गरज-चमक या अंधड़ चलने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

ज़रूर पढ़ें