छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर मिला माओवादियों का गुप्त हथियार भंडार, IED समेत बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद
छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से बड़ी मात्रा में मिला माओवादियों का छिपाया हुआ हथियारों का भंडार
CG News: माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से माओवादियों द्वारा छिपाए गुप्त हथियार भंडार को जब्त किया गया है. सुरक्षाबलों ने मंगलवार (7 जुलाई 2026) को सर्च ऑपरेशन के दौरान ओडिशा के नुआपाड़ा जिले से बड़ी मात्रा में हथियारों को बरामद किया है. इसमें IED, गोला-बारूद, विस्फोटक और नक्सली गतिविधियों में काम आने वाली सामग्री शामिल है.
खुफिया सूचना के आधार पर खोज
नुआपाड़ा पुलिस ने गुप्त जानकारी के मुताबिक जिला स्वयंसेवी बल (DVF) और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने बोडेन थाना क्षेत्र के बारपट जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. यहां से संयुक्त टीम ने दो देसी बंदूकें, मैग्जीन समेत एक देसी कार्बाइन, 7.6239 मिमी AK-47 के 29 कारतूस, 7.6251 मिमी, SLR के 54 कारतूस, दो टिफिन IED, 8 जिलेटिन स्टिक, करीब 1.5 किलो बारूद, एक डेटोनेटर बैटरियां, मल्टीमीटर, सोलर पैनल, इलेक्ट्रिसिटी वायर, वायर कटर समेत कई सामान बरामद किए गए.
ये भी पढ़ें: निगम, मंडल और आयोग में हुई नियुक्ति, गौरीशंकर श्रीवास छत्तीसगढ़ राज्य कैश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बने
प्रारंभिक जांच के मुताबिक बरामद किया सामान का उपयोग IED बनाने, हथियारों की आपूर्ति और जंगल में एक्टिव माओवादी की रसद व्यवस्था के लिए किया जाता था. सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि इस डंप का इस्तेमाल किन-किन माओवादी संगठनों या दलों द्वारा किया जाता रहा है. एसपी अमृतपाल सिंह का कहना है कि अभियान अभी जारी है.जंगल में माओवादियों के अन्य छिपे हुए हथियार भंडार और विस्फोटक भी हो सकते हैं.