CG News: छत्तीसगढ़ में नए हवाई संपर्क की तैयारी, केंद्र और राज्य के बीच समझौता
सीजी न्यूज
CG News: Raipur: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य में नए हवाई संपर्क और छोटे शहरों तक कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है. मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण को लेकर केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच समझौता हुआ है.समझौते पर छत्तीसगढ़ की ओर से विमानन सचिव मुकेश बंसल ने हस्ताक्षर किए हैं.
छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 22, 2026
मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण में भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुआ महत्वपूर्ण समझौता प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देगा। इससे नए हवाई संपर्क, हवाई पट्टियों के विकास और दूरस्थ अंचलों में हेली-कनेक्टिविटी के…
सीएम साय ने जताई खुशी
इस समझौते के बाद प्रदेश के दूरस्थ इलाकों तक हवाई सेवा पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस समझौते पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी और विकास की रफ्तार बढ़ेगी. दूरस्थ इलाकों में हेली-कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार और रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.
क्या है मॉडिफाइड उड़ान योजना?
दरअसल, केंद्र सरकार की इस योजना के तहत देश भर में 100 हवाई अड्डे और 200 आधुनिक हेलीपैड विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है. योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे शहरों और दूरस्थ इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ना है. ताकि आम लोगों को सस्ती और सुलभ हवाई यात्रा मिल सके.छत्तीसगढ़ जैसे राज्य के लिए यह योजना बेहद महत्वपूर्ण है. यहां कई जिले और आदिवासी इलाके आज भी सड़क मार्ग से लंबी दूरी पर हैं.
हेली सेवा शुरू होने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि मेडिकल इमरजेंसी और आपदा के समय भी मदद मिलेगी.पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा.राज्य सरकार का मानना है कि हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी. बस्तर, सरगुजा और जशपुर जैसे पर्यटन संभावनाओं वाले इलाकों में हेलीपैड बनने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे.इस समझौते के बाद अब छत्तीसगढ़ में नए हवाई अड्डों और हेलीपैड के लिए स्थान चिन्हित करने और विकास की प्रक्रिया तेज होगी.
सीधी में आधी रात सड़क पर ‘दंगल’, कार और बाइक से पहुंचे लोग, फिर जमकर बरसाए लाठी-डंडे