रायपुर में गणेशोत्सव की धूम, गोलबाजार में सीएम साय ने बप्पा को पहनाया 771 ग्राम सोने का मुकुट, की पूजा-अर्चना
CG News: गोलबाजार में गणेश स्थापना के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए. उन्होंने भगवान गणेश को लगभग 771 ग्राम वजन का स्वर्ण मुकुट पहनाया गया.
सीएम विष्णु देव साय ने पहनाया मुकुट
CG News: राजधानी रायपुर के गोलबाजार में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. स्थापना के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए. उन्होंने भगवान गणेश को लगभग 771 ग्राम वजन का स्वर्ण मुकुट पहनाया गया. गोलबाजार में पिछले 100 साल से भी अधिक समय से यह उत्सव मनाया जा रहा है.
मुख्यमंत्री ने की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि गोलबाजार क्षेत्र में विराजे गणपति भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. भगवान गणेश से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अपने हाथों से गणपति भगवान को स्वर्ण मुकुट पहनाया है.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…