रायपुर में गणेशोत्सव की धूम, गोलबाजार में सीएम साय ने बप्‍पा को पहनाया 771 ग्राम सोने का मुकुट, की पूजा-अर्चना

CG News: गोलबाजार में गणेश स्थापना के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए. उन्होंने भगवान गणेश को लगभग 771 ग्राम वजन का स्वर्ण मुकुट पहनाया गया.
CM Vishnu Deo Sai placed the crown.

सीएम विष्‍णु देव साय ने पहनाया मुकुट

CG News: राजधानी रायपुर के गोलबाजार में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. स्थापना के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए. उन्होंने भगवान गणेश को लगभग 771 ग्राम वजन का स्वर्ण मुकुट पहनाया गया. गोलबाजार में पिछले 100 साल से भी अधिक समय से यह उत्सव मनाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि गोलबाजार क्षेत्र में विराजे गणपति भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. भगवान गणेश से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अपने हाथों से गणपति भगवान को स्वर्ण मुकुट पहनाया है.

100 साल से अधिक समय से मनाया जा रहा उत्सव

रायपुर के गोलबाजार हनुमान मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी गणेशोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. सोमवार को गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ ही लोगों में उत्साह दिखाई देने लगा. गोलबाजार में पिछले 100 साल से अधिक समय से गणेशोत्सव मनाया जा रहा है. गोलबाजार हनुमान मंदिर परिसर में विराजित गणेश जी को स्वर्ण मुकुट चढ़ाया गया, जिसका वजन लगभग 771 ग्राम है.

1 करोड़ 15 लाख रुपए से ज्यादा कीमत

स्वर्ण मुकुट की कीमत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, अपेक्स बैंक के चेयरमैन केदार गुप्ता, गोलबाजार व्यापारी संघ के सदस्य समेत काफी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे.

स्वर्ण मुकुट चढ़ाने के बाद हुई आरती

गणेश जी को स्वर्ण मुकुट चढ़ाने के बाद गणेश जी की आरती की गई और प्रसाद बांटा गया. इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और गणेशोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला.

ये भी पढे़ं- Ganesh Chaturthi 2026: ये है छत्तीसगढ़ का रहस्यमयी ‘भूमि फोड़’ गणेश मंदिर, 100 साल से बढ़ रहा है मूर्ति की लंबाई

ज़रूर पढ़ें