CM विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के विजेताओं को किया सम्मानित, तोमन कुमार को 51 लाख की राशि देने का ऐलान

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के विजेताओं को गुरुवार (12 नवंबर) को राजधानी रायपुर स्थित सीएम हाउस में सम्मानित किया. तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा को मेडल जीतने पर शुभकामनाएं दीं.
CM Vishnu Deo Sai Asian Para Games medalists Toman Kumar and Abhijit Sakhuja

सीएम विष्णुदेव साय ने तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा को सम्मानित किया

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के विजेताओं को गुरुवार (12 नवंबर) को राजधानी रायपुर स्थित सीएम हाउस में सम्मानित किया. तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा को मेडल जीतने पर शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही 82 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान किया है.

डिप्टी सीएम अरुण साव मौजूद रहे

सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि एशियन पैरा गेम्स 2026 में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों तोमन कुमार और अभिजीत सखूजा को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित रहे.

IED ब्लास्ट में गंवाए पैर

सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने बताया कि सीआरपीएफ में सेवा के दौरान नक्सल ऑपरेशन में आईईडी ब्लास्ट के कारण अपना पैर गंवाने के बावजूद तोमन कुमार ने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से स्वर्ण पदक जीतकर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है. राज्य सरकार ने उन्हें 51 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है.

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि मुझे विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाते रहेंगे. दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.

तोमन ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड

तोमन कुमार सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) में एक एलीट CoBRA कमांडो के पद पर तैनात थे. साल 2021 में ट्रेनिंग पूरी की. एक नक्सली ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट में उन्होंने एक पैर गंवा दिया. इसके बाद उनकी जिंदगी में स्पोर्ट्स की एंट्री होती है. उन्होंने तीरंदाजी सीखी और वर्ल्ड चैंपियन बने. जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता. वहीं, अभिजीत सखूजा ने पैरा-बैडमिंटन इवेंट में कांस्य पदक जीता है, वे बिलासपुर से ताल्लुक रखते हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें