CM साय की विदेश यात्रा सुपरहिट, आज 43,600 करोड़ का निवेश लेकर वापस आएंगे छत्तीसगढ़
सीएम विष्णु देव साय
CM Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा सुपरहिट रही. 4 दिन की विदेश यात्रा के बाद सीएम साय आज रायपुर लौट रहे हैं और अपने साथ छत्तीसगढ़ के लिए 43,600 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का बड़ा तोहफा लेकर आ रहे हैं. इसे छत्तीसगढ़ के लिए अब तक की सबसे बड़ी विदेशी निवेश डील में से एक माना जा रहा है.
छत्तीसगढ़ को बड़ी निवेश प्राप्त
सिंगापुर में आयोजित पहले सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के नामांकन पर शामिल होने का मौका मिला है. यहीं पर सीएम साय ने 15 से ज्यादा ग्लोबल कंपनियों के CEO के साथ राउंडटेबल बैठक की और छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए उन्हें मनाया.
रेलवे स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रायगढ़वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात
इनमें सबसे बड़ा निवेश एआई और डिजिटल सेक्टर में आया है. सिंगापुर मुख्यालय वाली कंपनी एनर्जी कैपिटल ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में 100 मेगावाट क्षमता का एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस स्थापित करने के लिए 41,750 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता जताई है. यह मध्य भारत का सबसे बड़ा एआई डेटा सेंटर कैंपस होगा. कंपनी के CEO स्टानिस्लाव बोरिसोव ने कहा कि एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जिस ऊर्जा, भूमि और राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है, वह छत्तीसगढ़ में है.
सीएम विष्णु देव साय ने कहा…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि निवेश के ये वादे छत्तीसगढ़ की नीतियों, क्षमता और लोगों में बढ़ते भरोसे को दर्शाते हैं. इससे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रोज़गार और युवाओं के लिए नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा. सुशासन वाली सरकार निवेश, उद्योग और इनोवेशन के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रही है और छत्तीसगढ़ को एक विकसित अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ा रही है.