DSP कल्पना वर्मा विवादों से सुर्खियों में आया दीपक टंडन, अब 3 और FIR… करोड़ों के फ्रॉड का आरोप

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ठगी और धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.
chhattisgarh-ai-honey-trap-blackmailing-deepak-tandon-arrested-raipur-dsp-kalpana-verma-case

FILE PHOTO

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ठगी और धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. DSP कल्पना वर्मा पर कई आरोप लगाकर सुर्खियों में आया आरोपी दीपक वर्मा पिछले दिनों बिलासपुर में गिरफ्तार हुआ, इसके बाद राजधानी रायपुर में ऑर्ट ऑफ लीविंग से जुड़ी सरिता वाजपेयी ने उसके खिलाफ एफआईआर कराई, अब उक्त आरोपी के खिलाफ 3 और एफआईआर हुई है. जानकारी के मुताबिक इस मामले में जल्द एक और एफआईआर हो सकती है.

विस्तार न्यूज के पास मौजूद पुख्ता जानकारी के मुताबिक आरोपी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन (निवासी कोरबा, हाल रायपुर) और उसके सहयोगियों ने लोगों को शासन-प्रशासन में ऊंची पहुंच और बड़े पदों का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दिया है. रायपुर के तेलीबांधा और सक्ती थाने में एक ही आरोपी के खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसमें कोयला खदान का टेंडर दिलाने, फॉर्च्यूनर लीजेंडर कार बेचने और वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट-जमीन के नाम पर बड़े पैमाने पर रकम ऐंठने का आरोप लगा है.

तीन एफआईआर दर्ज 

1. सक्ती मामला: कोयला टेंडर के नाम पर 15 लाख की ठगी, बंद निकला बैंक खाता

सक्ती जिले के वार्ड नंबर-6 गुरुद्वारा निवासी ट्रांसपोर्टर व कोयला व्यवसायी किशन शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि मार्च 2022 से दिसंबर 2025 के बीच आरोपी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन ने उससे संपर्क किया. आरोपी ने खुद की शासन-प्रशासन में मजबूत पकड़ और बड़े लोगों से संबंध होने का झांसा देकर कोयला का बड़ा टेंडर दिलाने का झांसा दिया. टेंडर के नाम पर आरोपी ने 15,00,000 रुपए नकद ले लिए. गारंटी के तौर पर HDFC बैंक के दो चेक (एक 4 लाख का और एक ब्लैंक चेक) थमा दिए. जब प्रार्थी ने बैंक में चेक लगाने की जानकारी ली, तो पता चला कि आरोपी का वह बैंक खाता सालो पहले ही बंद हो चुका है. पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है.

2. रायपुर (तेलीबांधा) मामला-1: फॉर्च्यूनर लीजेंडर बेचने का झांसा देकर 20 लाख ठगे

रायपुर के शंकर नगर (वीआईपी स्टेट) निवासी बियर व्यवसायी आशीष जायसवाल ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन ने उसे अपनी स्वामित्व वाली बताकर एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर लीजेंडर वाहन (क्रमांक CG04-MS-0007, मॉडल 2023) बेचने का प्रस्ताव दिया. आरोपी ने लक्ष्मी मोटर्स की डिलीवरी रसीद व अन्य कागजात दिखाकर री-सेल में वाहन बेचने के नाम पर 20,00,000 रुपए नकद ले लिए और 19 अगस्त 2025 को स्टाम्प पेपर पर एग्रीमेंट भी कराया. इसके बाद न तो गाड़ी सुपुर्द की गई और न ही पैसे वापस किए गए. जब प्रार्थी ने अपने पैसे मांगे, तो आरोपी ने टालमटोल करते हुए गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने BNS की धाराओं 296, 318(4) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है.

3. रायपुर (तेलीबांधा) मामला-2: रेस्टोरेंट और जमीन के नाम पर 36 लाख से अधिक की ठगी

उसी प्रार्थी आशीष जायसवाल ने तेलीबांधा थाने में एक अन्य गंभीर मामला दर्ज कराया है, जिसमें दीपक के साथ बरखा टंडन का नाम भी शामिल है. वीआईपी रोड पर एटमास्फिरिया नाम से संचालित रेस्टोरेंट और उसकी 16,500 वर्ग फीट भूमि को 1.16 करोड़ रुपए में बेचने का सौदा तय हुआ था. प्रार्थी और उसके दोस्तों के खातों से वेलकमश्री होटल (जिसकी खाताधारक बरखा टंडन है) के खातों में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और टोकन के रूप में कुल 36,00,016.70 रुपए ट्रांसफर किए गए व नकद दिए गए. बाद में पता चला कि वह जमीन आरोपी के नाम पर है ही नहीं. जब पैसे वापस मांगे गए, तो आरोपियों ने न केवल टालमटोल की, बल्कि एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) में फंसाकर जीवन बर्बाद करने की धमकी भी दी. इस मामले में पुलिस ने धारा 296, 3(5), 318(4) और 351(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.

ज़रूर पढ़ें