धमतरी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया… जुआरी हंसते रहे

धमतरी. थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी दबिश दी है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जालमपुर वार्ड स्थित राठी गोदाम के पास सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

इनपुटः अभिषेक मिश्रा.

धमतरी. थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी दबिश दी है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जालमपुर वार्ड स्थित राठी गोदाम के पास सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से कुल 55,650 रुपये नकद और 52 ताशपत्ती बरामद की गई है। लेकिन आरोपी गिरफ्तार होने बाद हंसते रहे.

पुलिस ने विस्तार से दी पूरी जानकारी

थाना सिटी कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक हरिशंकर सिन्हा (क्र. 307) को 3 सितंबर 2026 की रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग राठी गोदाम के सामने जालमपुर वार्ड में आम जगह पर पैसों का दांव लगाकर ‘काट’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और इन जुआरियों को धर दबोचा।

  • शकील अहमद (36 वर्ष), पिता सलीम अहमद, निवासी- मकेश्वर वार्ड, धमतरी
  • गोपाल साहू (32 वर्ष), पिता मंगल साहू, निवासी- सांई मंदिर के पास, मराठापारा, धमतरी
  • दीपक कोसरिया (26 वर्ष), पिता चंद्रहास कोसरिया, निवासी- महंत घासीदास वार्ड, धमतरी
  • सुनील मेश्राम (36 वर्ष), पिता स्व. धरम सिंह मेश्राम, निवासी- पटेल बाड़ी, रिसाईमाता मंदिर के पास, धमतरी
  • अजमत हुसैन (35 वर्ष), पिता सैय्यद मेहंदी हुसैन, निवासी- बड़ी मस्जिद के पास, सदर उत्तर वार्ड, धमतरी
  • दुर्गेश्वर उर्फ अमर सोनी (35 वर्ष), पिता बुधराम सोनी, निवासी- पोस्ट ऑफिस वार्ड, धमतरी

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः इस मांग को लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने किया था पदयात्रा का ऐलान, अब पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस

ज़रूर पढ़ें