Dhamtari News: धमतरी ट्रिपल मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, 5 को सुनाई उम्रकैद की सजा

Dhamtari News: धमतरी के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में अपर सत्र न्यायाधीश मोहन कोर्राम ने 5 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. 12 अगस्त 2025 की रात ढाबे में मामूली विवाद के बाद रायपुर के 3 युवकों की हत्या कर दी गई थी.
Chhattisgarh

Chhattisgarh / image source: VISTAAR NEWS

Dhamtari News: धमतरी: धमतरी के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में करीब एक साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है. अपर सत्र न्यायाधीश मोहन कोर्राम की कोर्ट ने मामले में 8 आरोपियों में से 5 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2025 की रात धमतरी के एक ढाबे में मामूली विवाद के बाद रायपुर के तीन युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. एक ही रात में तीन लोगों की हत्या की इस वारदात ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी.

पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. कोर्ट का फैसला और सजाकोर्ट ने हत्या के आरोप में 5 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. वहीं एक आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत 3 साल की सजा दी गई है. इसके अलावा बलवा के आरोप में सभी आरोपियों को 2 साल और मारपीट के मामले में 6 माह की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी.

फैसले के बाद हंगामा

ट्रिपल हत्याकांड के फैसले के बाद कोर्ट के बाहर मृतकों के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया. महिलाओं ने आरोपियों को चप्पल फेंककर मारा. उनका कहना था कि आरोपियों को उम्रकैद नहीं फांसी की सजा होनी चाहिए.

इस दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को किसी तरह बचाकर गाड़ी से जेल के लिए रवाना किया. ट्रिपल मर्डर की इस घटना के बाद से ही मृतकों के परिजन और धमतरी की जनता अदालत के फैसले का इंतजार कर रही थी. करीब एक साल तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद बुधवार को फैसला आया.

ये भी पढ़ें:राम मंदिर CEO इंटरव्यू में धर्म की परीक्षा? शराब से जनेऊ तक पूछे गए कई तरह के सवाल

ज़रूर पढ़ें