छत्तीसगढ़ में कल मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा का त्योहार, लगेंगे 56 भोग, जानें शुभ मुहूर्त
कल है गोवर्धन पूजा का त्योहार
Govardhan Puja 2026: छत्तीसगढ़ में हर साल गोवर्धन पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है. इस साल भी प्रदेश में गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट के पर्व को लेकर प्रदेशवासियों में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. परंपरा के अनुसार, हर साल गोवर्धन पूजा का यह पावन पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है, लेकिन इस साल 2026 में कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 2 दिन तक रहने के कारण दिवाली के दूसरे दिन यानी कल 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाई जाएगा.
यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. वहीं इस त्योहार को लेकर छत्तीसगढ़ के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे में जानते हैं गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक मान्यताओं के बारे में.
गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त
इस साल दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है, इसलिए लोगों के मन में शुभ मुहूर्त को लेकर भी भ्रम बना हुआ है. ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार अन्नकूट का पर्व कल 10 नवंबर, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा. इसका शुभ मुहूर्त 10 नवंबर को सुबह 6:11 से सुबह 8:26 तक रहेगा. ऐसा कहा जाता है कि गोवर्धन पर्व पर अन्न को कूट-कूट कर खिलाया जाता है, जिसके बाद गोवर्धन के कारण ही भारी बारिश होती है. वहीं गोवर्धन के दिन ही गायों की पूजा की जाती है.
क्या हैं धार्मिक मान्यताएं
मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने 7 दिनों तक गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर रखा था. इन 7 दिनों में उन्होंने कुछ भी नहीं खाया था. इसलिए उनकी माताएं रोज 8 बार अलग-अलग पकवान बनाकर खिलाती थीं. 7 दिन में 8 के हिसाब से कुल 56 पकवान हुई. इसी वजह से गोवर्धन पूजा पर भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है.
जानिए कैसे करें पूजा?
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
- घर के आंगन या पूजा वाली जगह पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं.
- उसे फूल, रोली, अक्षत और दीपक सी सजाएं.
- शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करते हुए पूजा करें.
- इसके बाद धूप, दीप, फल, फूल, चंदन और मिठाई चढ़ाएं.
- इस दिन अन्नकूट, फल, मिठाई और घर के बने पकवानों का भोग लगाने की परंपरा है.



